Join WhatsApp Group

50 Percent Reservation for Woman: सरकार का बड़ा फेसला शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा

50 Percent Reservation for Woman – राजस्थान के मुख्मंत्री भजनलाल शर्मा ने इन दिनों एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। जो महिलाओ के हित में होने वाला है। दरअसल अब थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में महिलाओं का 50% हिस्से होने वाला है इसके चलते अब महिलाओं की ज्यादा संख्या में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती होगी।

भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार के दिन यह आदेश जारी किया है। अभी तक महिलाओ को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में सिर्फ 30% आरक्षण मिलता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50% आरक्षण कर दिया गया है। यह आदेश जारी होने के बाद अब इस पर कार्य भी शुरू हो चूका है।

50 Percent Reservation for Woman in Teacher Bharti
50 Percent Reservation for Woman in Teacher Bharti

लोकसभा चुनाव के बाद हो रहे बड़े फैसले

दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों के हित के लिए काफी सारे दावे और वादे किये थे जिसमे थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जायेगा इस बात का वादा भी सीएम ने किया था अब चुनाव पूर्ण हो जाने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा अपना वादा पूरा कर रहे है अब थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में महिलाओं की पूरी 50% हिस्सेदारी रहने वाली है।

चुनाव के पहले भजनलाल शर्मा ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढाने का वादा भी किया था जो वादा भजनलाल शर्मा ने पूरा कर दिया है। जो भी वादे सीएम ने लोकसभा चुनाव के पहले किये थे वह सभी वादे एक-एक करके राजस्थान सरकार की ओर से पुरे किये जा रहे है।

15 हजार महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

राजस्थान सरकार ने महिलाओं के हित के लिए काफी बड़ा फैसला लिया है ऐसा माना जा रहा है की शिक्षा विभाग में थर्ड ग्रेड शिक्षक के 29,272 पद खाली है।

अब आने वाने दिनों में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसमे 50% महिलाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी इस हिसाब से 15000 के करीब महिलाओ को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी मिल सकती है। इस बारे में शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान सरकार के इस बड़े फैसले से राजस्थान में शिक्षक बनने पात्र महिलाओं में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस फैसले ने अब आने वाले दिनों में राज्य की 15000 महिलाओं को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है।

आपणों रोजगार

Leave a comment