Join WhatsApp Group

Kisan Vikas Patra Yojana: सरकार की इस योजना से किसानों का इस योजना में पैसा होगा डबल, 100% गारंटी के साथ पाएं फायदा

Kisan Vikas Patra Yojana – आज के समय में निवेश करने से पहले काफी सोचना पड़ता है क्योंकि कई बार सही जगह पर निवेश नही करने पर हमारा पैसा डूब जाता है या फिर निवेश की हुई राशि का आधा ही मिलत है। अगर आप कही निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकते है।

यह भारतीय डाकघर की योजना है इसलिए बिना किसी रिस्क के आप निवेश कर सकते है। सन 1988 में इस योजना की शुरू किया गया था। तब से लेकर आज दिन तक यह योजना चल रही है। इस योजना में आप कैसे निवेश कर सकते है और इसका लाभ आपको कैसे मिलने वाला है। आइये जान लेते है।

Kisan Vikas Patra Yojana
Kisan Vikas Patra Yojana

किसान विकास पत्र योजना क्या है

दरअसल यह भारतीय डाकघर की योजना है। इस योजना में आपको 124 महीने यानी की 10 साल 4 महीने के लिए निवेश करना होता है। इसमें आप न्यूनतम 1000 रूपये निवेश कर सकते है। अधिकतम राशि की कोई सीमा नही है। अगर आप 50,000 से अधिक राशि का निवेश कर सकते है। तो आपको इसके लिए डोक्युमेंट के रूप में पैनकार्ड देना होगा।

किसान विकास पत्र योजना में कैसे होगा पैसा डबल

इस योजना में गेरेंटेड आपका पैसा डबल होता है। जैसे की मान लीजिए आप किसान विकास पत्र योजना में 1000 रूपये का निवेश करते है। तो 124 महीने पूर्ण होने के बाद आपकी राशि 1000 की जगह डबल होकर 2000 रूपये हो जाती है। इस योजना में आपको सालाना 6.9 फीसदी का ब्याजदर दिया जाता है। लेकिन अवधि पूर्ण करने पर आपका पैसा दुगुना होगा।

किसान विकास पत्र योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए कुछ पात्रता तय की गई है। जैसे की निवेशक की मूल भारत का रहने वाला होना चाहिए। इसके अलावा निवेशक की आयु 18 वर्ष और इससे अधिक होनी जरूरी है। इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज मांगे जाते है वह सभी दस्तावेज जमा करवाने पड़ते है।

अगर कोई व्यक्ति दिमाग से विकृत है या फिर कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है। तो ऐसे व्यक्ति को भी किसान विकास पत्र योजना का लाभ मिलता है। इसमें कोई व्यस्क व्यक्ति ऐसे लोगो की पैसा जमा करवाने में मदद आदि कर सकता है।

किसान विकास पत्र योजना जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, चालू मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज़ दो फोटो।

किसान विकास पत्र योजना के लिए आवेदन कैसे करे

अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपके नजदीकी डाकघर में जाना है। वही से आपको इस योजना का फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के लिए मौजूदा अधिकारी आपकी हेल्प करेगे।

इस योजना के लिए फॉर्म भरने जा रहे है तो उपरोक्त जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए। इसके अलावा जो राशि आप निवेश करना चाहते है। उतनी राशि भी साथ लेकर जाना है।

Kisan Vikas Patra Yojana

BOB बैंक में देखिये इस योजना को

आपणों रोजगार

Leave a comment