Join WhatsApp Group

NEET 2024 Answer Key: नीट परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी, यहाँ से डाउनलोड कर सकेंगे

NEET 2024 Answer Key – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इस साल नीट यूजी परीक्षा आयोजन 5 मई के दिन किया गया था। नीट यूजी की परीक्षा खत्म होकर लगभग 16 दिन हो चुके है लेकिन अभी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक आंसर-की जारी नही की है। लेकिन माना जा रहा है की NTA बहुत ही जल्दी आंसर-की जारी करने वाला है। यह आंसर-की जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।

आंसर-की जारी होने के बाद छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक वं डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार कैसे अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते है आइये जान लेते है।

NEET 2024 Answer Key
NEET 2024 Answer Key

कब हुई थी नीट यूजी 2024 परीक्षा

इस बार नीट यूजी 2024 की परीक्षा का आयोजन 5 मई के दिन किया गया था और समय दोपहर 2 से शाम 5:20 बजे तक रखा गया था। देश भर से 557 केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई थी और लगभग 24 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। देश भर से 14 शहरो में नीट यूजी परीक्षा हुई थी।

नीट यूजी कब जारी होगी आंसर-की

नीट यूजी परीक्षा खत्म हुए काफी समय बीत चूका है। ऐसे में अभी आंसर-की जारी होने के बारे में NTA ने कोई जानकारी नही दी है। लेकिन पिछले साल के कुछ रिकॉर्ड देखते हुए माना जा सकता है की इस बार भी आंसर-की जून के पहले या दुसरे सप्ताह में जारी हो सकती है।

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्र को सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद होम पेज पर अधिसूचना वाली लिंक पर क्लिक करना है। अब अगली स्क्रीन पर नीट यूजी 2024 आंसर-की वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आपको अपना पंजीकरण संख्य दर्ज करना है और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद अगली स्क्रीन पर नीट यूजी आंसर-की दिखाई देगी। छात्र अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते है।

अगर आपको आपत्ति दर्ज करवानी है तो आपको प्रत्यके प्रश्न के लिए 200 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इस बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर दी जाएगी।

NEET 2024 Answer Key Link

आधिकारिक वेबसाइट- Click Here

NEET 2024 Answer – Coming soon

आपणों रोजगार

Leave a comment