Join WhatsApp Group

Sikho Kamao Yojana: सरकार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ दे रहा है 8000 से 10000 धनराशि

Sikho Kamao Yojana: भारत की आबादी के सबसे बड़े हिस्से के अंतर्गत युवा आते है। फिर भी अगर हम भारत के बेरोजगारी की बात करें वह दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में भारत सरकार कई सारे योजनाओं को संचालित कर रही है जिसके माध्यम से बढ़ते बेरोजगारी को काम किया जा सके। भारत सरकार के साथ राज्य की सरकार भी निरंतर इसी प्रयास में लगी हुई है।

ऐसी ही एक योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा किया गया जिसका नाम है सीखो कमाओ योजना। जैसा कि नाम से ही मालूम हो रहा है कि इस योजना के तहत आपको सीखने और कमाने दोनों का लाभ प्राप्त होगा। आईये विस्तार से लेख के माध्यम से जानते हैं कि सीखो कमाओ योजना क्या है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Sikho Kamao Yojana
Sikho Kamao Yojana

Sikho Kamao Yojana क्या है 

इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  किया गया। इसके तहत 46 क्षेत्र के 700 अधिक पाठ्यक्रमों में 100000 से अधिक युवाओं को कौशल विकास के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने का मौका प्राप्त होगा। इस योजना के तहत न केवल प्रशिक्षण अपितु हर महीने 8 से 10000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा। जिससे उनके खर्च वहन हो सके।

Sikho Kamao Yojana पात्रता 

Sikho Kamao Yojana का लाभ लेने हेतु निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है: 

  • आप मध्यप्रदेश के निवासी हो।
  • आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष हो।
  • युवा ने कम से कम 12वी उत्तीर्ण की हो या ITI उत्तीर्ण किया हो। 

Sikho Kamao Yojana लाभ 

Sikho Kamao Yojana के निम्नलिखित लाभ है: 

  • योजना के तहत युवाओं को विभिन्न क्षेत्र मे प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
  • युवाओं को 8 से 10 हजार रुपये प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त होगा।
  • स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। 
  • बेरोजगारी दर मे गिरावट होगी।
  • योग्यता एवं रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Sikho Kamao Yojana दस्तावेज 

योजना मे आवेदन करने हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है : 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • समग्र आईडी 
  • निवास प्रमाण
  • 12वी/आईटीआई रिजल्ट 
  • ग्रेजुएशन रिजल्ट 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक 

Sikho Kamao Yojana आवेदन प्रक्रिया 

Sikho Kamao Yojana मे आवेदन करने हेतु निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें : 

Step 1: सबसे पहले आपको योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

Step 2: होम पेज पर आपको अभ्यर्थी पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3: अब आपको अपना समग्र आईडी दर्ज करना होगा।

Step 4: समग्र आईडी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी आपको उसे वेरीफाई करना है।

Step 5: अब आपको मैसेज के माध्यम से यूजर नेम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। 

Step 6: अब आपको यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से एप्लीकेशन में लॉगिन करना है।

Step 7: अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा।

Step 8: फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भर दें और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर दें।

Step 9: अब आपको अपनी ट्रेनिंग करने के स्थान को चुनाव करना होगा। 

संस्था मे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

यदि आप ट्रेनिंग स्थान का चुनाव करना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें : 

Step 1: सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: होम पेज पर संस्था पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: अब आपको अपना पर्सनल डिटेल दर्ज करना है।

Step 4: अब आपको अपना संस्थान का GSTIN नंबर दर्ज करना है।

Step 5: मांगी गयी जानकारी को दर्ज कर दे।

Step 6: अब आपको एप्लीकेशन को सबमिट कर दे।

Step 7: अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर यूजर id और पासवर्ड आ जायेगा।

Step 8: अब आपको पोर्टल पर लॉगिन करके पूछी गयी जानकारी को भर के सबमिट कर देना है।

Note: कृपया आवेदक ध्यान दें कि चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू होने के कारण अभी योजना में आवेदन को स्थगित किया गया है।

यहाँ से करें सीखो कमाओ योजना में आवेदन – Click here

आपणों रोजगार

FAQs

Q.1: योजना का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans: योजना का ऑफिशियल वेबसाइट है https://www.mmsky.mp.gov.in 

Q.2: योजना के तहत कितने रुपए प्राप्त होंगे?

Ans: योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 से ₹10000 प्राप्त होंगे।

Q.3: योजना में आवेदन कैसे करें?

Ans: संपूर्ण जानकारी हमने ऊपर लेख में दिया है आप स्टेप बाय स्टेप उसे फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion 

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको Sikho Kamao Yojana के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस लेख में हमने आपको बताया कि Sikho Kamao Yojana क्या है, पात्रता क्या है, लाभ क्या है तथा आवेदन प्रक्रिया क्या है। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a comment