Join WhatsApp Group

Khadya Suraksha New List: मुफ्त अनाज मिलने वाली योजना की नई लिस्ट जारी

Khadya Suraksha New List: 10 सितंबर 2013 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू किया गया। इस योजना के तहत भारत के गरीब परिवार को कम दाम पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाता है। जिससे उनके भरण पोषण में सुरक्षा प्रदान किया जा सके।

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के द्वारा नई लिस्ट जारी किया गया है। यदि आपने भी योजना के लिए आवेदन किया है तो लिस्ट में अपना नाम अवश्य चेक करें। खाद्य सुरक्षा न्यू लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक करने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया हम लेख में बताएंगे। संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Khadya Suraksha New List
Khadya Suraksha New List

खाद्य सुरक्षा न्यू लिस्ट को कैसे चेक करें

खाद्य सुरक्षा न्यू लिस्ट को चेक करने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण विकल्प के ऑप्शन को क्लिक करना है। अब आपको राशन कार्ड की जानकारी दिखाई देगी, तो आपको सभी राज्यों की सूची उनके खाद्य सुरक्षा विभाग के वेबसाइट के लिंक के साथ दिखाई देगा। आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां पर आपको खाद्य सुरक्षा विभाग के वेबसाइट से अपने राज्य के उन सभी स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी जहां पर पर्याप्त भोजन है। अब आपको अपने शहरीय या ग्रामीण क्षेत्र का चुनाव करना है।

उसके बाद आपको अपने जिले और तहसील तथा विकास खंड का चुनाव करने को कहा जाएगा। उसके बाद आपको अपने निवास स्थान का चुनाव करना है। अब आपको अपने क्षेत्र की सभी छोटी ग्राम सभा का डिटेल देखने को मिलेगा। इसके बाद आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना होगा जिसके बाद आपको उन लोगों की सूची प्राप्त होगी जो हमें राशन दे सकते हैं।

अब आपको उसे व्यक्ति का नाम सर्च करना होगा जो आपको राशन प्रदान करता है। अब अपने राशन कार्ड नंबर या अपने नाम से राशन कार्ड की जानकारी देख सकते हैं यदि आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको राशन कार्ड या इस कार्यक्रम की सहायता प्राप्त होगी अन्यथा आप इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का क्या लाभ है 

इस अधिनियम के कई सारे लाभ हैं जैसे पात्र व्यक्तियों को चावल गेहूं और मोटे अनाज क्रमशः 3,2 और 1 रुपये प्रति किलोग्राम के मूल पर उपलब्ध होता है। प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिमाह 5 किलोग्राम राशन प्राप्त होता है।

इस अधिनियम के तहत गर्भवती महिलाओं को भी लाभ दिया जाता है। गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान तथा बच्चों के जन्म के 6 महीने बाद भी भोजन के आलावा 6000 रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है।

Khadya Suraksha New List

यहाँ से देखें सूचि

आपणों रोजगार

Leave a comment